![]()
ऋषिकेश, 28सितंबर। ऋषिकेश बायपास मार्ग पर विशेष समुदाय के ट्रक चालक द्वारा बेरहमी से ट्रक से घसीटते हुए गौवंश की निर्मम हत्या कर दिए जाने के उपरांत, उधर से अपने भाई के साथ गौरादेवी चौक की ओर जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने जब तक चालक को रोका तो उन्हें ट्रक मालिक ने जान से मारने की धमकी दी ।जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा, जहां ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल ने कोतवाली पर दी गई तहरीर में कहा कि ऋषिकेश थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष समुदाय के ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए एक गौ वंश को बेरहमी से ट्रक के टायर तले कुचल दिया , जिसमें गोवंश की निर्मम मौत हो गई। जिसके उपरांत भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल पुत्र मनोज पाल निवासी गंगानगर ऋषिकेश द्वारा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है । घटना शुक्रवार की शाम करीब 4.00 बजे की है।उस समय वह आरटीओ ऑफिस से गौरा देवी चौक की और जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि जीएसटी ऑफिस के समाने एक ट्रक न0 HR-58E-6172 जो तेज गति लापरवाही से ट्रक चला रहा था एक गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रक चालक को उनके ओर उनके साथी विशु पाल S/O ओम सिह पाल निवासी बनखंडी, ऋषिकेश द्वारा रोका गया तो ट्रक चालक ने अपना नाम मोहम्मद मुनफेद बताया तथा उनके द्वारा ट्रक के मालिक मुक्रम से ट्रक चालक के फोन से बात कराई गई, तो ट्रक के मालिक ने यह बोला की तुझसे जो होता है वह कर लेना और तुझे भी देख लुंगा की भी धमकी दी गई। इसके बाद अभिनव पाल द्वारा 112 कॉल करके पुलिस को घटना से अवगत कराया गया और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। और पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के लिए मांग की।
उपरोक्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा ट्रक चालक
मोहम्मद मुनफेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा मोहम्मद मुनफेद को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

