![]()
ऋषिकेश , 22सितंबर।उत्तराखंड क्रांति दल ऋषिकेश महानगर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई , जिसमें उत्तराखंड की स्थाई राजधानी, सशक्त भू कानून, मूल निवास, पलायन ,कृषि जीवन रोजगार सहित कई मुद्दों पर विचार किया गया । इसी के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में दल अपनी पूर्ण भूमिका के साथ चुनाव लड़ेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि मूल निवास हमारा मुद्दा है, हमारे विधायक चुने जाए तो निश्चित ही विधानसभा में तुरंत लागू कर देंगे ।हर बूथ को मजबूत करना होगा ,मातृशक्ति को अधिक से अधिक संगठन से जुड़ना होगा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक निकाय जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश में नगर पंचायत नगर पालिका नगर महानगर तक संगठन को बनाया जा रहा है ,और अधिक से अधिक कार्यकर्ता संगठन से जुड़े इच्छुक प्रतिनिधि अपने नाम की सूची जिला अध्यक्षों के माध्यम से केंद्र में भेजना सुनिश्चित करें। केंद्रीय उपाध्यक्ष ऋषिकेश प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने कहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने के लिए बृहद लेवल पर एक अभियान चला जाएगा, और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे जिम्मेदारी के साथ चुनाव में प्रतिभा कर सकेंगे, राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष के युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि हर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ,हमारे प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है हमारे युवा नशे में मगन है और सरकार नशा पहुंचने का काम कर रही है। पूर्व संरक्षक वीरचंद रमोला ने कहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल में स्वाभिमान लोगों की जरूरत है जिससे राष्ट्रीय पार्टी प्रलोभन में आकर उनको विचलित न कर सके समय आ गया है पहले हमने उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी अब हम प्रदेश की कमान उत्तराखंड क्रांति दल कोको देनी हैं हम सब लोगों को उसके लिए प्रयास करना होगा शशि बंगाल मुनि की रेती महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ने कहा है कि हमें प्रत्येक वार्डप्रत्याशी को चुनाव लड़ना होगा।
महानगर सम्मेलन में उपस्थित युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामेश्वरी चौहान, भगवती चमोली , राजेश डोभाल, कृष्ण गोपाल, सुरेंद्र भंडारी, करण सिंह, प्रमिला रावत ,राजेश्वरी रावत, सौरव सेमवाल ,सुनील बिस्ट, शकुंतला गुड्डी, शाहिद अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

