![]()
ऋषिकेश, 18सितंबर। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिषद ऋषिकेश में होने वाले संभावित चुनाव से पूर्व छात्र छात्राओं के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक का विरोध करते हुए महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी है ।
छात्र संघ के अध्यक्ष हिमांशु जाटव, महासचिव माघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई तालाबंदी से महविधालय में शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया है। उक्त छात्र नेताओं का कहना था कि छात्र संघ चुनाव से पूर्व परंपरा रही है, कि महाविद्यालय में छात्र संघ समारोह आयोजित किया जाता रहा है, परंतु इस बार रोक क्यों लगाई जा रही है, जिसके पीछे सत्ता रूढ़ पार्टी का राजनीतिक षड्यंत्र दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को पहले भी पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु अभी तक उसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने महाविद्यालय की हट धर्मिता के चलते आज से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की गई है।
इस दौरान हिमांशु कश्यप, आदित्य झा, वैभव रावत मानव रावत , साक्षी रांगढ, आयुष चौहान, अनिरुद्ध शर्मा रविबिष्ट, शुभम शर्मा, ऋषभ सहित अन्य छात्र भी उपस्थित थे।

