धराली आपदा से प्रभावित पीड़ितों के जख्मों पर रोटरी क्लब ऋषिकेश करेगा मलहम लगाने का कार्य, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगे 1,11,000 की सहयोग राशि , हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी
धराली आपदा से प्रभावित पीड़ितों के जख्मों पर रोटरी क्लब ऋषिकेश
करेगा मलहम लगाने का कार्य,
मुख्यमंत्री राहत कोष में देगे 1,11,000 की सहयोग राशि ,
हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी
ऋषिकेश 7 अगस्त। उत्तराखंड में आसमानी आफत के रूप में आई उत्तरकाशी के धराली आपदा को राहत प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा आपदा से प्रभावित पीड़ितों के जख्मों पर मलहम लगाने का कार्य करेगी।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकार को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब ऋषिकेश अध्यक्ष विशाल तायल ने बताया कि धराली में आई प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को राहत देने हेतु रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा एक आपात बैठक बुलाई गई।
जिसमें यह तय किया गया कि आपदा से
पीड़ितों के इलाज हेतु एवम् उनके परिजनों के रहने खाने की व्यवस्था को लेकर माधव सेवा सदन और अन्य जगह क्लब की ओर से निशुल्क रूप से व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा जब तक घटनास्थल तक पहुंचाने के सभी मार्ग नहीं खुल जाते हैं। तब तक घटना में पीड़ित लोगों की सहायता हेतु क्लब द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार 1,11,000 की सहयोग राशि दी जाएगी।
इसके अलावा घटना में मानसिक रूप से आघात हुए लोगो को भी क्लब द्वारा निशुल्क काउंसलिंग कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त पीड़ितों को अन्य किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर क्लब की ओर से सहयोग दिया जाएगा। जिसके लिया क्लब द्वारा कुछ हेल्पलाइन नबर भी जारी किए गए।
पत्रकार वार्ता में रवि कौशल, मनोज वर्मा, डी के श्रीवास्तव, पवन नागपाल, शिवप्रसाद भट्ट, बलवंत डंग, शैलेंद्र अग्रवाल , भरत शर्मा, जितेंद्र बर्थवाल मेहरबान बिष्ट, मौजूद थे।