![]()
ऋषिकेश 24 जून। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेल विभाग नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद कराटे प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड कराटे एकेडमी ऋषिकेश द्वारा किया गया।
सोमवार को उत्तराखंड कराटे एकेडमी ऋषिकेश द्वारा कराटे प्रतियोगिता का आयोजन में अंडर-12,14, 17 आयु वर्ग बालक बालिका की वर्ग
की प्रतियोगिता कराई गई ।
जिसमे -12 बालिका अविका भंडारी, अंशिका चौधरी, वेदिका पडियार,1,2,3 रहे।
-14 बालिका आरवी कंसवाल , कृतिका, अंशिका,1,2,3 रहे,
-17 बालिका सिमरन, आस्था, ज्योति,1,2,3, रहे,-
12 बालक में अर्णव गेरोला , देवर्ष,
अर्जुन,1,2,3 रहे,-
14 बालक में करण,वंश,कृष,1,2,3, रहे,
-17 बालक में, ऋषभ रतूड़ी ,वरन कुरियल ,ओशो,1,2,3 रहे,
आयोजन प्रतियोगिता में खेल विभाग के कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत,व उत्तराखंड कराटे अकादमी के निदेशक राजेंद्र गुप्ता मुख्य रेफरी रहे।
इस मौके पर पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी रहे, तथा विशिष्ट अतिमदन मोहन शर्मा रहे।
निर्णायक मंडल में आकाश उनियाल ,कृष्णा जाटव ,अनुराग भद्री,हर्ष पाल,यश राजपूत सुमित कुमार लक्ष्मण साहनी आदि रहे।

