![]()
ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा — गंगा में नहाते वक्त डूबीं 3 बच्चियां,2 मासूमों की मौत, 1 को बचाया
ऋषिकेश 30 मई। ऋषिकेश के आईडीपीएल श्मशान घाट के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने के दौरान नेपाली मूल की तीन बच्चियां नदी की तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बच्ची अंजली पुत्री भमत बहादुर उम्र-10 साल निवासी शिव चौक गली न 6 IDPL को सुरक्षित बचा लिया गया।
बाकी दो बच्चियों नेहा पुत्री श्री लोक बहादुर उम्र-13/निवासी शिव चौक गली न 6 IDPL, तथा अंजली पुत्री श्री दीपक उम्र-14 वर्ष निवासी शिव चौक गली न 6 IDPL की तलाश में तुरंत SDRF की टीम को लगाया गया, जिन्होंने अथक प्रयास के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। SDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।
