सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा फल घोषित होने पर मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को किया गया सम्मानित
ऋषिकेश 29 मार्च। जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में विद्यालय में वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा की गई। जिसमें सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मॉ शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया इसके अलावा विद्यालय की ओर से बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड श्रेया चौबे व जीविका प्रजापति को दिया गया। वार्षिक परीक्षा फल में सर्वाधिक उपस्थित वाले सभी भैया बहनों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत कपिल मुनि ने कहा कि वार्षिक परीक्षा विद्यालय की वार्षिक प्रस्तुति को दर्शाता है और यह आवश्यक भी है। इसके जरिए विद्यालय के बच्चों को प्रतिभा निखरती है। यह शिक्षक की परफॉर्मेंस को भी दर्शाता है।
विद्यालय की कोषाध्यक्ष नवल किशोर कपूर ने कहा कि आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कारवान शिक्षा के साथ नई शिक्षा नीति के तहत अध्ययन कराया जाता है उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक्षा लेकर बच्चों ने देश ही नहीं विदेशों में भी नाम रोशन किया है। विनोद रावत (सह प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति) ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में समय का मूल्य वह महत्व समझना चाहिए और सभी कार्य समय के अंतर्गत करना चाहिए।अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल जी सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास राजेन्द्र पांडेय, खूब सिंह चौहान, सुशील अग्रवाल , दिगंबर गुसाई, संतोष डबराल, भाग सिंह,अपर्णा रावत, संजू शर्मा,मनमोहन शाह आदि उपस्थित रहे।