चार धाम यात्रा के अंतर्गत ऋषिकेश में टूर एंड ट्रेवल्स संचालकों के यहां हुई जांच,
10 संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई
ऋषिकेश 29 मार्च। आगामी चार धाम यात्रा की दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत संचालित टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायों के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुल 25 ट्रैवल एजेंट के प्रतिष्ठानों पर प्रपत्र की जांच की गई जिनमें से 15 ट्रेवल एजेंट के पास विभाग द्वारा जारी अधिकार पत्र उपलब्ध पाए गए जबकि अन्य 10 ट्रेवल एजेंट जिनके अधिकार पत्र या तो समाप्त हो चुके हैं या फिर बिना अधिकार पत्र के ही संचालित किया जा रहे हैं ऐसे ट्रैवल एजेंट को नोटिस जारी करते हुए चालान किए जाने की कार्रवाई की गई साथ ही चेतावनी दी गई की 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से विभाग द्वारा अधिकार पत्र हेतु आवेदन किया जाए।
निरीक्षण अभियान में ए आरटीओ प्रशासन रावत सिंह ए आरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी वरिष्ठ सहायक दीपक पांडे प्रवर्तन दल सहित उपस्थित रहे।