![]()
ऋषिकेश 8 मार्च। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देवभूमि की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती है साथ ही वो हर कार्य को करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि आज हमे गर्व होता है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ व बहने सर्वोच्च पदों में विराजमान है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चाहे राजनैतिक क्षेत्र में देखें या सरकारी पदों में, चाहे वो खेल की बात करे या सेना की देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही है।
क्योंकि हमारे राज्य की अनेकों महिलाएं जो कि हमारे लिए ही नही अपितु समस्त विश्व के लिए एक मिसाल एक उदाहरण के रूप में प्रसिद्ध है, गौरा देवी, रानी कर्णावती, बछेंद्री पाल, तीलू रौतेली, कैप्टन भवानी गुरुनानी ऐसी अनेकों अनेक महिलाएं जो समाज मे प्रेरणा का स्त्रोत है। आज हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति एक पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र की महिला है राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी अपने आप मे श्रेष्ठतम उदाहरण है।
इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन मुनि की रेती , ऋषिकेश में भी महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्व किक बॉक्सिंग की विजेता ओर कई बार राष्ट्रीय ओर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शहर ओर देश का नाम रोशन करने वाली शिवानी गुप्ता का अथिति के तौर पर शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर शिवानी गुप्ता ने बताया कि आज लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस को सीखने की जरूरत है महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए ।कॉलेज की छात्राओं ने भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध महिलाओं जिन्होंने समाज ओर देश के लिए कार्य करने वाली विभिन्न महिलाओं के बारे अपनी विचार रखे।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति ने ओर प्राचार्य डॉ जगमोहन भटनागर ने शिवानी गुप्ता द्वारा लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस और किक बॉक्सिंग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ कविता नेगी , डॉ प्रभुनाथ , श्री गोकुल बिष्ट , मधु भंडारी ,पूर्ति निधि शर्मा, एविका, उपासना कश्यप, मानवी , अजय राणाकोटी , शिवम् वर्मा, मोनिका काला, श्रुति पहवा, आदि मौजूद रहे।
