![]()
ऋषिकेश 27 फरवरी। एस पी देहरादून के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले अलग- अलग स्थानो से 03 लोगो को अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है|
इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा 25 फरवरी को पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश के अलग –अलग स्थानो से 03 लोगों 1-अभियुक्त धनवीर सिंह रावत पुत्र श्री सौकार सिंह निवासी-गली न0-05 चौपडा फार्म, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष,
2- विजय कुमार पुत्र गोकुल लाल निवासी ग्राम खण्ड पत्तिया थाना रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग हाल कर्मचारी होटल ग्रीन चीली श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 26 वर्ष,
3- प्रदीप रावत पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी ग्रांम लम्बगांव जिला टिहरी गढवाल हाल कर्मचारी होटल ग्रीन चीली श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया।
उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से निम्न शराब बरामद हुई है।
अभियुक्त धनवीर सिंह के कब्जे से
(1)-50 पव्वे अंग्रेजी शराब McDowell No.1
अभियुक्त विजय कुमार व प्रदीप रावत के कब्जे से
(1)-एक गत्ते की पेटी के अन्दर 23 हाफ McDowell No.1 अंग्रेजी शराब
(2)- एक गत्ते की पेटी के अन्दर 48 पव्वे 8PM GOLD
(3)- एक गत्ते की पेटी के अन्दर 20 हाफ BLENDERS PRIDE अंग्रेजी शराब ।
(4)- एक गत्ते की पेटी के अन्दर 48 पव्वे हाफ McDowell No.1 अंग्रेजी शराब ।
(5) -एक गत्ते की पेटी के अन्दर 48 पव्वे IMPERIAL BLUE अंग्रेजी शराब
(6)- एक गत्ते की पेटी के अन्दर 24 हाफ ROYAL STAG अंग्रेजी शराब ।
(7) -दो गत्ते की पेटी के अन्दर 48 कैन बीयर Medusa EXTRA ।
(8)- एक गत्ते की पेटी के अन्दर 05 बोतल ROYAL STAG व 07 बोतल McDowell No.1 अंग्रेजी शराब
आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

