ऋषिकेश 4 फरवरी। ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 7.70 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है दि0 03.02.2025 को पुलिस टीम द्वारा निकट गोलचक्कर फायर सर्विस रोड आईडीपीएल ऋषिकेश के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त- अनिल नाथ पुत्र अमरनाथ निवासी सर्वहारानगर, काले की ढाल ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 42 वर्ष को 07.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मय वाहन संख्या UK14H-4845 (स्कूटी) के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।