![]()
ऋषिकेश 31दिसंबर । अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजकीय चिकित्सालय को एक के दौरान सैक्सन मशीन उपलब्ध करवाई गई।
मंगलवार को अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजकीय चिकित्सालय में हनुमंत पीठाधीश्वर मंहत रामेश्वर दास की अध्यक्षता व संदीप शास्त्री के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की संयोजिका सरोज डिमरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश कार्यवाह दिनेश सेमवाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके चंदोला, विनोद कोठारी, पूर्व पार्षद रीना शर्मा, ने सैक्शन मशीन उपलब्ध करवाई।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत पीठाधीश्वर रामेश्वर दास ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सालय आधुनिक काल चली आ रही है, जिसमें चरक चिकित्सा के दौरान सुषैन वैध की भी रामायण काल में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इस मशीन का गरीबों को भी लाभ मिलेगा,
इस अवसर पर दिनेश सती, अभिषेक शर्मा,देवदत्त शर्मा, विशेश्वर गौनियाल, दिनेश मुद्गल, भगवती प्रसाद सेमवाल , लक्ष्मी नारायण , रेखा मिश्रा रजनी कोठारी मनोरमा उनियाल दिनेश कोठारी श्रेष्ठ कठारी ,जगदीश बलूनी, गौरव डिमरी प्रतिभा डिमरी,सहित चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक भी मौजूद थे।

