![]()
ऋषिकेश 29 दिसंबर ।श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित, गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब परिसर में 15वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान
जिलाधिकारी देहरादून, श्री सविन बंसल ने भी शिविर मे स्वैच्छिक रक्तदान भी किया,
रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान सविन बंसल ने सेवाएं प्रदान करने आए चिकित्सकों को प्रोत्साहित करते हुए शिविर से जुड़े सभी व्यक्तियों की सेवाभावना की भी सराहना की। गुरूद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने उनका धन्यवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना पुण्य का कार्य है. इस प्रकार के आयोजन से जंहा जनमानस तक स्वास्थ्य सेवा मिलती है, वहीं लोग अपनी स्वास्थ्य जांच के प्रति सचेत रहते हैं.
उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के इस पूनित कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य संगठनों से अपेक्षा वे इस प्रकार के कार्य में आगे आयेंगे.जिलाधिकारी ने शिविर में जनमानस का हाल भी जाना,
इस दोरान डीएम ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका. गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया.
इस अवसर पर नरेंद्रजीत सिंह
बिन्द्रा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, आँख, ई0एन0टी0, मस्तिश्क, पेट, हड्डी, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग, नाड़ी एवं त्वचा से संबंधित रोगों के विशेषज्ञों ने अपनी चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की। ट्रस्ट द्वारा दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की गई। चिकित्सों द्वारा बताए गए टेस्ट जैसे कि ई.सी.जी., एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड एवं सी.टी. स्कैन, ब्रेस्ट स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर व काल्पोस्कोपी आदि टेस्ट भी निःशुल्क कराए गए। शिविर के लिए 2674 से अधिक जरूरतमंदों के पंजीकरण गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा किए गए। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों ने भी रक्तदान करके पुण्य प्राप्त किया। रक्तदान शिविर में लगभग 73 यूनिट रक्तदान हुआ। जिसमें देहरादून जिले के सभी नामी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शरीर का लाभ उठाने आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इनके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), निर्मल आश्रम आई0 इंस्टिट्यूट, गंगा प्रेम हॉस्पिटल एवं श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने भी अपना विशेष योगदान दिया।
इस मौके पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों में हर्ष वर्धन शर्मा, राजेन्द्र सेठी, विनोद शर्मा, मदनमोहन शर्मा, बूटा सिंह, मंगा सिंह, ऊषा रावत, बचन पोखरियाल, महंत बलबीर सिंह, विक्की सेठी, मेजर गोबिंद सिंह रावत, विमला रावत एवं गुरूद्वारा ट्रस्ट के समस्त कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। समस्त क्षेत्रवासियों से बिन्द्रा ने आग्रह किया कि श्री गुरू गोबिन्द सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर 06 जनवरी, सोमवार को गुरू दरबार में नतमस्तक होकर गुरू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

