![]()
ऋषिकेश 16दिसंबर । कांग्रेस की ओर से ऋषिकेश नगर निगम चुनाव हेतु मेयर पद के लिए सातऔर वार्ड सदस्यों के 58 लोगों ने प्रत्याशियों के लिए अपनी दावेदारी कांग्रेस भवन में अपनी दावेदारी पेश की ।
सोमवार को नगर निकाय चुनाव संयोजक संजय गुप्ता एवं संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने बताया कि मेयर पद के लिए 7 एवं पार्षद पद के लिए 58 आवेदन प्राप्त हुए तथा यह प्रक्रिया मंगलवार को भी रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जारी रहेगी। अभी तक लगभग सभी वार्डों से बहुत से आवेदन प्राप्त हुए और अभी कल ये संख्या और भी बढ़ जाएगी।
इस सम्बंध में ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ’एडवोकेट’ एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि जनता आज भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है इस सरकार के पिछले कार्यकाल में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिया, जबकि यहाँ ट्रिपल इंजन की सरकार थी ।अब जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि जनता के विकास के बारे में सिर्फ कांग्रेस ही कार्य करती आई है। और आज भी काँग्रेस ही जनता के विकास की गारन्टी है l
आज प्रत्याशियों का हौंसला बढ़ाने के लिये विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, दीप शर्मा, राकेश अग्रवाल, बी.एस. पयाल, चंदन सिंह पंवार, योगेश शर्मा, भगवती सेमवाल, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, संजय नेगी, रविन्द्र भारद्वाज, जतिन जाटव, बृज भूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, मुकेश जाटव, मनीष जाटव आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
