सिखों के दशम पातशाह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस पर हेमकुंड गुरुद्वारे में 29 दिसंबर को लगेगा 15वां निशुल्क स्वास्थ्य मेला -स्वास्थ्य शिविर मेले में विभिन्न रोगों के 60 से ज्यादा सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक जरूरतमंदों की करेंगे जांच -बिंद्रा
![]()
शुक्रवार को नगर के सामाजिक धार्मिक व अन्य वर्गों के सम्मानित व्यक्तियों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वास्थ्य शिविर मेला को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये। गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश दिवस सोमवार 6 जनवरी गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु पर्व के उपलक्ष में 29 दिसंबर की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन किया जाएगा। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर मेला में विभिन्न रोगों के 60 से ज्यादा सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक जरूरतमंदों को जांच करके उचित परामर्श देंगे साथ ही ट्रस्ट द्वारा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी और ब्रेस्ट (छाती) स्क्रीनिंग एवं आधुनिक मशीनों से बच्चेदानी में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीन कालापोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता अनुसार रोगियों के टेस्ट अल्ट्रासाउंड एक्स-रे आदि भी कराए जाएंगे। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बताया कि पिछले वर्ष 3 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया था। इस वर्ष करीब 4 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगो के लाभ उठाने का अनुमान है। कहा कि स्वास्थ्य शिविर मेला का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद लोग अपना पंजीकरण 25, 26 व 27 दिसंबर की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करा सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने गुरु पर्व एवं स्वास्थ्य शिविर मेला आयोजित करने से संबंधित कार्यक्रमों की जमकर सराहना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रथम मेयर अनीता ममगांई, गुरुद्वारा के मैनेजर सरदार करनैल सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, मदन मोहन शर्मा, जयेंद्र रमोला, एस.एस. बेदी विनय उनियाल, राजेंद्र शेट्टी, महंत बलबीर सिंह, नवल कपूर, प्रेम सिंह डंग, गगन बेदी, देवेंद्र भट्ट, गुरु बचन सिंह, बिमला रावत, सुभाष कोहली, वीरेंद्र शर्मा, उषा रावत, विनोद शर्मा, एस एन डोभाल आदि गुरुद्वारा ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
