![]()
ऋषिकेश, 21 नवंबर । जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे इंस्टाग्राम सोशल सइट पर
एक युवक और उस का अश्लील वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि गुरुवार को
इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर नदी किनारे एक युवक और युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था, जिसकी प्रथम दृष्टया जांच की गई तो यह वीडियो जानकी सेतु के पास लक्ष्मणझूला का सूट होना प्रतीत हो रहा था। जिसका लक्ष्मणझूला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना लक्ष्मणझूला में आईटी एक्ट सहित संबंधित अन्य धराओं में अभियोग पंजीकृत किया । जिसकी विवेचना लक्ष्मणझूला द्वारा की जा रही है जिसमें पुलिस द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
