![]()
ऋषिकेश, 05 नवंबर। श्रीनगर से मोटरसाइकिल द्वारा ऋषिकेश की और आ रहे युवक के अटाली के निकट नदी में गिरने की सूचना पर टीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।
ढलवाला एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र साजवाण ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की मिसिंग की सूचना , एसडी आर एफ बयासी को मिली थी, कि एक व्यक्ति अपने वाहन को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रहा था , व्यक्ति द्वारा रात एक बजे अपने घर पर बात की गई, उसके बाद व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया , आज सुबह टीम द्वारा सर्च करने पर पता चला कि अटाली गंगा के पास वाहन के गिरने के निशान मिले, टीम द्वारा नदी में तलाश किया गया वाहन नदी मिला, डीप डाइविंग टीम ढाल वाला द्वारा नदी में जाकर वाहन को तलाशा गया, वाहन में फिलहाल कुछ नहीं मिला नहीं , जिसकी तलाश में आस पास स्थानों पर सर्च जारी है,वाहन में उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगा हुआ था, जिसका नाम अंकित चमोली पुत्र अरविंद कुमार चमोली गली दो एक गली नंबर एक उन्नति बिहार लोअर नत्थनपुर देहरादून बताया गया है
