![]()
ऋषिकेश 19 अक्टूबर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार
एवं जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम गंगा दर्शन का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर श्रीमती अनिता ममगांई ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
त्रिवेणी घाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के उपरांत अनीता ममगांई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संस्कृत के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं जोकि भारत को विश्व गुरु बनाने संस्कृत एवं संस्कृति के उत्थान हेतु कृत संकल्पित रहे। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
ममगांईं ने कहा कि एस सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम के लिए कलाकारों द्वारा ऋषिकेश की ह्रदय स्थली त्रिवेणी घाट स्थान को चुना।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत त्रिवेणी घाट पर लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देखकर दर्शक उत्साहित नजर आये। कार्यक्रम की शुरूआत मथुरा से आये रवि शर्मा एवं उनके दल ने ब्रज के लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर की जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद गोकुल चौधरी एवं साथी कलाकारों ने राजस्थान का सुप्रसिद्ध लोकनृत्य कालबेलिया एवं भवई की प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश से पधारे दिपेश पांडे एवं दल ने बुंदेलखंड में शादी विवाह जन्म उत्सव एवं खुशी के मौके पर किया जाने वाला पारंपरिक लोक नृत्य बधाई, नौराता की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब झूमाया तथा उड़ीस के कलाकारों द्वारा सम्भलपुरी नृत्य पेश किया गया। इस कार्यक्रम की परिकल्पना केंद्र के प्रभारी निदेशक आषिश गिरी ने किया। इस अवसर पर केंद्र के सहायक निदेशक, शील द्विवेदी ,
नत्थी लाल नोटियाल, मनीष मनवाल, कमलेश जैन, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, शैलेन्द्र रस्तोगी, बृजमोहन मनोरी, राजेश गौतम, काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
