![]()
ऋषिकेश,17 अक्टूबर। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन मधुबन आश्रम की 27वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बैण्ड बाजों के साथ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।
जिसके चलते पुरी तीर्थ नगरी की सड़कों पर हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन से गूंजायमान होने के साथ पूरी तरह से धार्मिकमय हो गई ।यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा था। शहर में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर श्रद्धालुओं ने पुण्य का लाभ उठाया। जिसका समापन रेलवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में हुआ।
गुरुवार को कैलाश गेट मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम से 27 वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ हुआ, जो लक्ष्मणझूला रोड से चंद्रभागा पुल, हरिद्वार रोड आदि मार्गो से होते हुए रेलवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची, यहां श्री जगन्नाथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ,कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल आदि ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की।
गुरुवार को मुनिकीरेती स्थित मंदिर परिसर से यात्रा की रवानगी से पूर्व मंत्री डॉ अग्रवाल ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और छप्पन भोग चढ़ाया गया। मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने भगवान बलदेव, सुभद्रा औरर श्रीकृष्ण जी की 27वीं झांकी निकालने पर मधुबन आश्रम को बधाई दी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है ऐसी मान्यता है कि रथ के आगे झाड़ू लगाने तथा रथ को रस्सी के सहारे खींचने से इस सांसारिक जीवन में दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। भगवान उन्हें इस जन्म के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं।
इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा के आगे झाड़ू लगाया और भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर देश और प्रदेश की उन्नति की कामना की। साथ ही रस्सी के सहारे रथ को खींचा।
इस दौरान जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज, ऋषिकेश वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष दयाराम दास महाराज, ने संयुक्त रूप से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना के बाद किया गया। श्री भरत मंदिर से महंत वत्सल महाराज ने प्रतिभाग किया। रथ यात्रा का जगह-जगह फूलों व जलपान से स्वागत किया गया। रथ यात्रा को सफल बनाने में ऋषिकेश के विभिन्न आश्रम धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया, जिसमें मुख्य रूप से श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहब मैनेजमेंट ट्रस्ट,निर्मलआश्रम, कैलाश आश्रम, कबीर चौरा आश्रम, श्री गोपाल मंदिर, श्री अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल, नेपाली क्षेत्र, आंध्र आश्रम, रोटरी क्लब, लायंस क्लब रॉयल, पंजाबी महासभा, नगर उद्योग व्यापार मंडल, घाट रोड व्यापार मंडल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।
आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल ने बताया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में पहली जगन्नाथ रथ यात्रा वर्ष 1996 में मधुबन आश्रम के ब्रह्मलीन महाराज भक्तियोग स्वामी के सानिध्य में निकाली गई थी। तब से शरद पूर्णिमा के अगले दिन श्री जगन्नाथ यात्रा अनवरत निकली जा रही है।
यात्रा में डांडिया सहित राधा माधव कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही, गुरुवार को निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान मेयर अनिता ममगांई, व्यवसायी पर नवीन अग्रवाल, प्रेम केडिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, चेतन शर्मा, दिनेश कोठारी, विनोद शर्मा, विशाल कक्कड़, सुदामा सिंगल, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती मनोज द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, रोशन रतूड़ी, कृषि मंडी के सभापति विनोद कुकरेती, रास बिहारी दास, कैप्टन मेहंदी रत्ता, विवेक गोस्वामी, अशोक अग्रवाल आदि शामिल हुए।
यात्रा में डांडिया सहित राधा माधव कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में साधु-संत सहित नगर तथा आस-पास क्षेत्र जाए श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शम्भू पासवान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, नवीन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, हर्ष कुमार आदि उपस्थित रहे।

