![]()
ऋषिकेश , 13अक्टूबर । पंजाब सिंध क्षेत्र ट्रस्ट और किराएदारों के बीच चल रहे किराए को लेकर सुलझाने की अपेक्षा स्थानीय ट्रस्टी के व्यवहार को लकर
मामला उल्टा पड़ रहा है । जिसे लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगत समिति ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,जिसमें पंजाब सिंह क्षेत्र तथा व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद के संदर्भ में अभी तक हुए कार्य की समीक्षा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई पूर्व में ट्रस्टियों के द्वारा हुई वार्ता के अनुसार 6 बिंदुओं पर आपसी सहमति बन गई थी। जिसमें की 31 मार्च 2023 तक का किराया सभी दुकानदारों को पुरानी दरों पर जमा करने हेतु दोनों पक्षों में सहमति हो गई थी परंतु काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद भी कई दुकानदारों का पुराना किराया जमा करने में ट्रस्ट के द्वारा आना-कानी की जा रही है, ट्रस्टीयों के साथ पूर्व में हुई वार्ता बहुत ही सौहार्दपूर्ण एवं अच्छे माहौल में हुई थी तथा उसमें यह भी तय हुआ था सभी विषयों पर वार्ता के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे के मान सम्मान का भी ख्याल रखेंगे ।परंतु पिछले कुछ दिनों से स्थानीय ट्रस्टी के द्वारा किरायेदारों के साथ पूर्व की भांति अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा समिति के सापेक्ष में भी काफी अनर्गल बातें बोली जा रही है इस बात को लेकर समिति की बैठक में स्थानीय ट्रस्टी के व्यवहार के प्रति चिंता व्यक्त की गई समिति के सदस्यों को आशंका है कि स्थानीय ट्रस्टी के व्यवहार के कारण ही वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है तथा व्यापारियों के गुस्से का सामना समिति को करना पड़ रहा है। समिति तथा व्यापारियों की भावनाओं से ट्रस्ट को अवगत कराया जाएगा जिससे कि इस तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ती ना हो तथा शेष विषयों पर भी शीघ्र ही दोनों पक्ष सहमति की स्थिति में पहुंच सके। बैठक के दौरान दीपक कुमार तायल राकेश अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, भारत भूषण कुंदनानी ,पंकज शर्मा, पंकज चावला, विवेक गोस्वामी, एडवोकेट जितेंद्र अग्रवाल, संजय शास्त्री , पवन शर्मा मौजूद रहे।

