विनोद द्विवेदी ने जीता ‘वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की शानदार जीत ग्रैंड फिनाले में अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में बने विजेता
विनोद द्विवेदी ने जीता ‘वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ का खिताब,
सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की शानदार जीत ग्रैंड फिनाले में अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,
राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में बने विजेता
ऋषिकेश 02 नवंबर। ऑल इंडिया सिंगर्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ में विनोद द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर है।
1 नवंबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया। कड़े मुकाबले के बीच विनोद द्विवेदी ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।
उन्होंने फिल्म ‘स्वामी’ के लोकप्रिय गीत ‘का करूं सजनी, आए न बालम’ की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। बेहतरीन गायकी के दम पर विनोद द्विवेदी ने प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई और सुपर सीनियर (Super Senior) श्रेणी में विजेता घोषित किए गए।
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विनोद द्विवेदी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए बेहद खास है। अपनी पसंद का गीत गाकर सुपर सीनियर वर्ग में जीत हासिल करना उनके संगीत के सफर का यादगार पल है। उन्होंने इस सफलता के लिए AISA, निर्णायकों, अपने परिवार और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। विनोद द्विवेदी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।