![]()
ऋषिकेश. 21 जून। नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आई. एस.बी.टी.ऋषिकेश में योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापिका/अध्यक्षा नीरजा गोयल सह संस्थापक नूपुर गोयल की रेखदेख में योगाचार्या करीना नेगी और सागर ने प्रतिभागियों को अनेक प्रकार की योग विधाओं का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतीक कालिया एवं विशिष्ट अतिथि ओ .एस .डी प्रजापति नौटियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे भारत की ऋषि परंपरा द्वारा विश्व के लिए सबसे अनमोल उपहार है। इसे अपनाकर हम शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभाग करने वाले मानस गोयल, अमन भट्ट, दिव्यांशु सिंह, प्रियांशु सिंह, अक्षिता अग्रवाल, बैजयंती असवाल, याशिका चौहान, नीरजा गोयल की अध्यक्षता में आचार्य सन्तोष व्यास,डॉ विजय गौड़, चंद्रकांत भट्ट (sna नगर, निगम ) मनोज, डॉ बहुगुणा, आदि प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
नीरजा द्वारा सभी सहयोगियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

