जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ऋषिकेश में हुआ अभिभावक समेलन का आयोजन
ऋषिकेश 13 मई। जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में अभिभावक समेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी विंग्स (3rd to 5th) के भैया/बहिनों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसमें शिक्षण,गृह कार्य,भोजन, नई तकनीकी, मोबाइल का प्रयोग,अनुशासन,उपस्थिति,वेश,मुख्य बिंदु रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा की गई। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ संस्कारों का भी महत्व है तथा अभिभावकों द्वारा विद्यालय के हित में अनेक सुझाव दिए गए। विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता व शिक्षकों की बराबर की भूमिका होनी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल (पूर्व हेड मास्टर विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल14 बीघा ) उपस्थित रहे। तथा उन्होंने कहा कि है की छोटी-छोटी स्टोरी के माध्यम से हम बच्चों को योग/योगासन करा सकते हैं । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय बना रहे तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होना निश्चित है। इस कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष नवल किशोर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता व शिक्षकों की बराबर की भूमिका होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में सभी प्राइमरी विंग्स के अभिभावक, आचार्य परिवार आदि उपस्थित रहे।