![]()
ऋषिकेश 7 मई । स्वामी पूर्णानन्द डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन मुनि की रेती ऋषिकेश में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह का शुभारंभ स्वामी पूर्णानन्द विद्या निकेतन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता तथा प्रबंधक रतन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगमोहन भटनागर ने एवं जे के भरत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
चेयरमैन गुप्ता जी ने विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल राहुल B.A योगा के छात्र व मिस फेयरवेल B.A की छात्रा शिवानी बनी । इस समारोह में कॉलेज के शिक्षक श्री गोकुल सिंह, डॉ.प्रभुनाथ ,
डॉ. कविता रमोला, मधु भंडारी , पूर्ति कठैत ,मोनिका , उपासना, इविका, मानवी, प्रियंका ,ज्योति, ,श्रुति, निधि, शीबा, अजय, संजय आदि उपस्थित रहे ।

