
![]()
ऋषिकेश, 16 अगस्त। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा प्रदान की। वे प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट वक्ता और संवेदनशील जननेता थे। उनके आदर्श, विचार और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। उनकी सादगी, सहजता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित ऋषिकेश के संकल्प को मजबूत किया गया।
कार्यक्रम में ऋषिकेश मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, कौशल बिजलवान, चंदू यादव, राजेंद्र बिजलवान, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, सुमन रावत, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक भारद्वाज, चेतन कपरुवान, रवि कुमार, सुमित सेठी आदि उपस्थित रहे।


