लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर नमन कर किया वृक्षारोपण
ऋषिकेश, 13 अगस्त। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासिकाओं में शामिल हैं। अपने कुशल नेतृत्व, न्यायप्रियता, जनसेवा तथा धर्म-संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से उन्होंने समाज के सामने आदर्श स्थापित किया। उनका जीवन लोककल्याण और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण के अवसर पर प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।
इस मिल पर पार्षद संध्या गोयल, एकांत गोयल, बीना देवी, सुधा रावत, सीमा रानी, रमा रावत, ए.के. मित्तल, राजेंद्र त्यागी, बालेंद्र चौधरी, आलोक कुमार, देवेंद्र नेगी, सतीश नौनी, राजीव सुयाल, प्रवीन रावत, गिरीश सकलानी, सुरेश अरोड़ा, विवेक भल्ला, पंकज पुंज, महेंद्र सिंह, अटल पुंज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।