![]()
ऋषिकेश 15 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृष्टि से ऋषिकेश जिले की नवगठित जिला कार्यकारिणी के स्वागत समारोह को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत उपस्थित रही।
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत पहुंची। दीप्ति रावत का भाजपाइयों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। जिसके बाद जिला पदाधिकारियों का बारी-बारी से सम्मान हुआ। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिल रहा है। यह जोश विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएगा। जोशीले अंदाज में जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महामंत्री को वादा किया कि वह विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से लेकर जीत तक की नई परिभाषा लिखेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनसेवा और नए पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहना होगा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद विकास तेवतिया और उनकी पत्नी पार्षद तनु तेवतिया सम्मान समारोह के मुख्य आयोजक रहे। उन्होंने बताया कि सम्मान देना केवल सम्मान नहीं होता बल्कि सम्मान मिलने से एक नए जोश का संचार होता है और यह जोश पार्टी को जीत दिलाने का काम करता है। इसी मंत्र पर भाजपा आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा ,नगर निगम महापौर शंभू पासवान सहित रजेंद्र ताड़ियाल, सतीश सिंह, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवान, दिनेश सती, बृजेश शर्मा, गौरव कैन्थोला, रविंद्र राणा, देवदत्त शर्मा, प्रतीक कालिया, दीवान सिंह रावत, जयंत किशोर शर्मा, निवेदिता सरकार, दीपक धमीजा,हेमा पांडे, सुमन रावत, पूनम, गोपाल, रिंकी राणा, पिंकी धस्माना, दुर्गा जिंदल, ममता नयाल, ग्राम प्रधान प्रदीप नगर राजेश जुगराज, विजय जुगरान, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।

