![]()
ऋषिकेश 15 जुलाई। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीएचडीसी परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 100 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण को कम करना, और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल एवं सह-संस्थापक नूपुर गोयल की सक्रिय उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि सभी ने अपने हाथों से पौधारोपण कर न केवल इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी दर्शाई। कार्यक्रम के दौरान पौधों की देखभाल, उनकी महत्ता और भविष्य में उनके संरक्षण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस पहल के माध्यम से टीएचडीसी और नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह सशक्त संदेश दिया कि “एक वृक्ष, एक जीवन है।” आने वाले समय में इस तरह के और भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
इस मौके पर एस.एस. पंवार (मुख्य महाप्रबंधक – CGM), आर.आर. सेमवाल (CGM), ए.के. गोयल (CGM),डॉ. ए.एन. त्रिपाठी (CGM, बी.एस. नेगी (वरिष्ठ प्रबंधक), मनोज रंगढ़ (सीनियर मैनेजर), जे.के. जिंदल (महाप्रबंधक), विपिन थपलियाल (डिप्टी जनरल मैनेजर), संजीत चौधरी (असिस्टेंट मैनेजर), संदीप सिंघल (कार्यकारी निदेशक) सभी टीएचडीसी अधिकारी सहित डी.बी.एस. रावत , सतीश अग्रवाल , प्रतीक कालिया, अंजना करीना, उन्नति, वैजयंती, मानस, अमन, दिव्यांशु, प्रियांशु, इशिका, गरिमा, और अंकुर आदि शामिल थे।

