![]()
ऋषिकेश 18 मार्च। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची तैयारी को लेकर नगर के राजनीतिक दलों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई गई।
मंगलवार को तहसील परिसर में
सहायक निर्वाचन कार्यालय अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट ऋषिकेश के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनाव मतदाता सूची तैयारी को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील परिसर में निर्वाचन बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें ऋषिकेश तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने ऋषिकेश में वोटर लिस्ट में पाई जा रही गड़बड़ियों को लेकर भी चर्चा की।
चर्चा में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि बीएलओ /सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण नये वोटरों के नाम नहीं जोड़े जाते हैं ओर जो वोटर मृतक हो गए हैं उनके नाम सालों सालों से वोटर लिस्ट में चले आ रहे हैं यह प्रत्येक लोकसभा/विधानसभा चुनाव में देखा गया है और बीते नगर निकाय चुनाव में देखा गया है कि जो लोग सत्ताधारी दल के अनुकूल नहीं है उन वोटरों के नाम हटाए गए हैं और बहुत सारे नाम अन्य राज्यों से लाकर निकाय चुनाव में चढ़ाए गए हैं अगर कोई बीएलओ निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो उसे अभी हटाया जाए, और हमने यह भी मांग की, कि इसी वर्ष सितंबर माह तक पूरे विधानसभा के अंदर वोटरों का पुनरीक्षण का कार्य किया जाए और अक्टूबर माह में सभी राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाए ताकि हम चेक कर सकें, कौन वोटर सही है कौन गलत है, साथ ही राजनीतिक दलों के बीएलए को सरकारी बीएलओ के साथ अटैच किया जाए, ताकि वह सही और गलत की निगरानी कर सके, यह भी कहा कि यदि कोई बीएलओ व निर्वाचन कार्य में सम्मिलित लोग अगर नियमनुसार अपना कार्य नहीं करते है और फर्जी वोटरों को बनाने का कार्य करते हैं तो उन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो ।
तहसील परिसर में निर्वाचन बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, भाजपा नेता अमित वत्स, रजिस्टर कानूनगो रिजवान हसन, सीपीआई से कुशाल सिंह कलूड़ा, सपा से अतुल यादव एडवोकेट, बीएसपी आदि राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।
