![]()
ऋषिकेश, 15 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बनाने का श्रेय मैं उत्तराखंड की जनता को देता हूं । जिसका प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमीनों को बचाने व दंगा रोकने के लिए भू कानून के साथ सख्त कानून लाया जा रहा है
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार की शाम को मुनि की रेती नगर पलिका की प्रत्याशी बीना जोशी व तपोवन नगर पंचायत की प्रत्याशी विनिता बिष्ट के समर्थन में ढाल वाला में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि इस तपो भूमि की अलग आभा है, इस क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है विकास को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी होता है , ग्राम से लेकर केंद्र तक एक ही पार्टी की सरकार होनी चाहिए। जिससे विकास का पहिया तेजी से दौड़ता है। इसलिए आज हमारा राज्य देश की रैंकिंग में पहले नंबर पर आया है जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है । उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह गौरव प्राप्त हो गया है कि उसने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून सबसे पहले बनाया है , श्रेय मैं उत्तराखंड की जनता को देता हूं क्योंकि 2022 के आम चुनाव में हमने घोषणा की थी कि प्रदेश मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हम सबसे पहले यह निर्णय लेंगे। कि उत्तराखंड के अंदर रहने वाले हर वर्ग जाति के लोगों के लिए हर पंथ के लोगों के लिए हम एक समान कानून लागू करेंगे। जो देश की आजादी के बाद देश का यह संकल्प रहा है देश की जनता प्रतीक्षा में रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जब देश का संविधान बना रहे थे आपके सपनों को देश के अंदर सबसे पहले लागू करने का और उन संकल्प को पूरा करने का काम किया है जो उन्होंने संविधान में इसका प्रावधान किया था भूमि उत्तराखंड से निकली गंगा पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के अंदर सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर जिस तरीके से नकल माफिया की नाक में नकेल डालने का कार्य किया है जिसके कारण आज हमारे गरीब माता-पिता के बेटे बेटियों का मनोबल बढ़ा है।
इतना ही नहीं हमने नौजवान युवा भाई बहनों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 100 से ज्यादा नकल माफिया को सलाखों के पीछे भेजने का भी कार्य किया है धामी ने कहा कि 9 नवंबर 2024 को हमारे राज्यवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी ने भी इस कानून का उल्लेख किया है कि आज उत्तराखंड में जो कानून बना रहा है वह पूरे देश के अंदर राज्यों के लिए भी एक उदाहरण का परिणाम है उनका कहना था कि अभी हमारे यहां पीसीएस परीक्षा का परिणाम आया है जिसमें टिहरी जनपद सहित उत्तराखंड का कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां से हमारे बेटे और बेटियां पास हुई है। उनका कहना था कि आज हमारी सरकार की नीतियां कारगर साबित हो रही है जिसके कारण सरकारी नौकरियों, के साथ ही हमने लखपति दीदी योजना, भी लागू की है उन्होंने उल्लेख किया कि प्रदेश के अंतर्गत गैस सिलेंडर के साथ-साथ गरीब कल्याण के लिए और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ आने को योजना लागू की है
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहां कि कांग्रेस के शासन ने रोकने का ही कार्य किया है
उनके शासनकाल में जो योजनाएं शुरू हो जाती थी लेकिन वह योजनाएं पूरी नहीं होती थी हमारी सरकार ने देव देवभूमि की सांस्कृतिक मूल्य और डेमोग्राफी को सुरक्षित रखने के लिए भी कई कठोर और ठोस कदम उठाए हैं हमारी सरकार जमीनों को बचाए जाने के लिए कठोर कार्रवाई की है और 5000 एकड़ से भी ज्यादा उस जमीन को बचाया है जिसे नीली , पीली चादर डालकर कब्जा कर लिया जाता था। उन्होंने प्रदेश के अंदर दंगा रोधी कानून बनाया है अब कोई भी प्रदेश के अंदर कहीं भी 1 इंच भी जमीन कब्जा करेगा या दंगा कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा , उसकी भरपाई दगां करने वाले से की जाएगी। क्योंकि देवभूमि की पवित्रता और यहां की संस्कृति को बचाना है। क्योंकि जब हम दुनिया के अंदर कहीं भी पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत का आप नाम लेंगे आपको देखने का भाव बदल जाएगा जिसे खराब नहीं होना चाहिए जिसके मूल अस्तित्व को बचाना ही होगा ।
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जन भावनाओं के अनुरूप बहुत जल्दी आज स्टेकहोल्डर कंसंट्रेशन करने के साथ हमारी कार्रवाई तेजी से चल रही है और हम बहुत जल्दी एक सशक्त कानून भी राज्य के अंदर लेकर आएंगे जिससे कि प्रदेश में निवेश करने वाला व्यक्ति नीडर होकर कार्य कर सकें। यह सब काम हम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास के काम कर रही है भाजपा उसको सुरक्षित करने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस है जो सनातन धर्म का अपमान कर घटिया राजनीति करती है कांग्रेस ने भगवान श्री रामचंद्र जी के अस्तित्व को भी मिटाने का कार्य किया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्य चल रहे हैं । उन्होंने कहा कि वोट का रिस्ता विकास का रिस्ता है, उन्होंने कहा कि नगरपालिका से लेकर केंद्र की ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का पहिया और तेजी के साथ दौड़ेगा। मुनि की रेती क्षेत्र ने पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, कुछ लोग विकास के नाम पर लोगों को छलने का काम कर रहे हैं उनसे बचना होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे
ऋषिकेश 15 जनवरी । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की गति को बढ़ाने के लिए आगामी 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। जोकि हरिद्वार ऋषिकेश को गंगा कोरी डोर बनाए जाने की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं।

