![]()
ऋषिकेश 14 जनवरी।मकर संक्रांति पर्व के दौरान देश के विभिन्न प्रांतो से आए सूर्य देव के उत्तरायण होने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट सहित तमाम घाटों पर अनुष्ठान आदि कर आस्था की डुबकी लगाए जाने के साथ गरीबों में अन्न , कंबल और वस्त्र का दान कर पुण्य का लाभ लिया।
मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु एक दिन पहले से ही ऋषिकेश आने प्रारंभ हो गए थे। जिन्होंने मंगलवार की प्रातः काल से ही घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान कर इत्यादि कर अनुष्ठान आदि किए तत्पश्चात गरीबों में गर्म कपड़ों के अतिरिक्त अन्न के साथ खिचड़ी का वितरण भी किया। मकर संक्रांति पर देश के विभिन्न प्रांतो से आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कारण नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी, जिससे नगर की तमाम गलियां भी ट्रैफिक के कारण घंटों तक जाम रही, जिससे स्थानिय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों की सुरक्षा कडे प्रबंध
त्रिवेणी घाट सहित ऋषिकेश में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। जिसकी कमान स्वयं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने सभाली थी, जिनका कहना था कि जातियों की सुरक्षा के लिए त्रिवेणी घाट पर महिला पुलिस के साथ तैरक पुलिस डॉग स्क्वायड, के अतिरिक्त पुलिस का खुफिया विभाग भी सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है।
नगर में जगह-जगह बंटी खिचड़ी
मकर संक्रांति के चलते त्रिवेणी घाट व शहर के मुख्य चौराहे पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण सामाजिक संस्थाओं द्बारा किया गया , जिसके चलते जैन मंदिर के बाहर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पी के जैन के नेतृत्व में खिचड़ी बंटी तो वहीं दून तिहराए पर चेतन शर्मा विनोद शर्मा, बच्चन पोखरियाल, पूर्व नगर निगम मेयर अनीता ममगांई, महेश शर्मा के नेतृत्व में खिचड़ी म प्रसाद का वितरण किया गया।

