करवा दिया है। जिसके चलते उत्तराखंड में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्रों के बिक्री की जाएगी, 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मत गणना कर परिणाम घोषित किए जायेंगे।
यह जानकारी शहरी विकास विभाग के सचिव अर्जुन कुमार शुक्ल के जारी किए गए आदेशानुसार चुनावी कैलेंडर की अधिसूचना में चुनावी आवेदनों के लिए 27 से 30 दिसंबर तक बिक्री होगी वही 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। नाम वापसी के लिए 2 जनवरी का समय निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जाएगा।
जिसके बाद 23 जनवरी को मतदान के पश्चात 25 जनवरी को मतदान की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उक्त घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लग गई है वहीं चुनावी मैदान में उतरने वाले नगर निगम के महापौर पालिकाओं व पंचायतों के अध्यक्ष पार्षद , सभासद प्रत्याशीयों मैं सर्दी बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास प्रारंभ हो गया है।