यह जंपिंग शिवपुरी में पंजाब के जालंधर से आए एक दिव्यांग साहसिक खिलाड़ी अभय को हिमालय जंपिंग के क्रू ने जंपिंग के पूरे उपकरणों के साथ करवाई, जोकि एक जोखिम भरा खेल था। जिसे खेलने में आम स्वस्थ आदमी की हालत भी खराब हो जाती है । बंजी जम्पिंग बेहद जोखिम भरा खेल हैं. लगभग 117 मीटर की उंचाई से नीचे जम्प करना अपने आप में काफी हिम्मत का खेल है, जिसे खेलने के लिए काफी हिम्मत चाहिए
होती है.।
हालंकि हिमालयन जम्पिंग के क्रू ने पूरे उपकरण के साथ युवक को जम्पिंग कराई. लेकिन सोशल मीडिया पर जो भी देख रहा है. वह अभय की हिम्मत की दाद दे रहा है, लेकिन यह जरुरी है कि इसके लिए उपकरण चाहिए, और पूरी तैयारी के साथ ऐसा जोखिम उठाना चहिये. ऐसे में शारीरिक तौर पर अक्षम ब्यक्ति इस तरह का साहस करता है तो कहीं न कहीं उस ब्यक्ति की इच्छा शक्ति कितनी मजबूत होगी, आप अंदाजा लगा सकते हैं. यह जम्प हिमालयन बंजी जंपिंग के मैनेजर शरद अरोड़ा के निर्देशन में लगाया गया है जिनका कहना है, कि इस तरह के जम्प वह कराते रहते हैं. जिसके लिए उनके पास एक्सपर्ट हैं, उन्होंने बताया कि अभय हमारे पास लगभग 15 दिन पहले आये थे. अभय ने कहा मैं जम्प करना चाहता हूँ. जम्प करने के बाद वह खुश थे. उन्होंने कहा फिर से वह आना चाहेंगे जम्पिंग करने करने के लिए. उनके साथ उनका परिवार भी आया हुआ था. उनका जम्प अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।