![]()
ऋषिकेश 23 अक्टूबर। ऋषिकेश चंद्रभागा में पिछले काफी समय से हो रहे, अवैध खनन को लेकर एनजीटी में की गई खनन की शिकायत के बाद जिला अधिकारी सविन बंसल ने मौके पर अधिकारियों संग पहुंच कर निरीक्षण किया। बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल अधिकारियों के साथ चंद्रभागा पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने के साथ हो रहे खनन की पत्रावली की जांच संबंधित विभाग की संयुक्त टीम से विस्तृत रिपोर्ट तैयार उपलब्ध कराए जाने के खनन से सबंधित उप जिलाधिकारी को एक विज्ञप्ति भी जारी करने के लिए निर्देशित किया , सविन बंसल ने बताया कि बताया गया कि बरसात के दिनों में त्रिवेणी घाट से लेकर चंद्रभागा नदी में काफी मात्रा में शिलट जमा हो जाती है , जिसे लेकर नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी लेकिन उक्त मामले की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा एनजीटी में की गई थी, जिसमें जिलाधिकारी को पार्टी बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नगर निगम के मुख्य आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, सिंचाई विभाग, खनन विभाग तहसील और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे ।
