उल्लेखनीय की पिछले 15 दिनों से श्री रामलीला कमेटी बनखडी और कमेटी के कलाकारों के मध्य कमेटी के चुनाव कराए जाने को लेकर विवाद हो रहा था, जिसे लेकर कलाकारों ने नगर कोतवाली से लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया था।
लेकिन मामले का समाधान न निकलता देख कल कलाकारों ने गुरुवार को चुनाव की घोषणा कर दी थी, इसके बाद पुलिस द्बारा किए गए हस्तक्षेप के चलते दोनों पक्षों को बुलाकर कराए गए समझोता वार्ता मैं आपसी सहमति से तय किया गया,के चुनाव दीपावली के उपरांत 7 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में ही आम जनता के बीच कराए जाएंगे।
जिसके लिए आठ लोगों की चुनाव कमेटी का गठन भी किया गया, जिसने आपसी सहमति से चुनाव होने तक वर्तमान कमेटी से आय व्यय का लेखा-जोखा 7 नवंबर को सभी के समक्ष रखे जाने के साथ कमेटी को भंग किए जाने की घोषणा की।
चुनाव चयन समिति में अशोक थापा, मांगे रामपाल, सतीश पाल, विक्रमसिंह, रोहिताश पाल, राजेश पाल, योगेश कलडा, हरिराम अरोड़ा को चुना गया।