![]()
ऋषिकेश,9 अक्टूबर। संत, सनातन, व आश्रमो की सुरक्षा के साथ उत्तराखंड की तेजी के साथ बदलती डेमोग्राफी के कारण सनातन धर्म को बचाए जाने क लिए संतो को संघटित कर अन्तर्राष्ट्रीय संघ बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
श्री राम आश्रम तपोवन, टिहरी गढ़वाल. लक्ष्मण झूला, में आयोजित संत निर्मल दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राम झूला, शीशाम झाडी, ऋषिकेश, हरिद्वार के संत, महंत, महामंडलेशवरों,ने बैठक में भाग लिया, जिन्होंने संत, सनातन, व आश्रमो की सुरक्षा के सब उत्तराखंड की बदलती तेजी के साथ डेमोग्राफी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए संतो को संघटित कर अन्तर्राष्ट्रीय संघ बनाने पर चर्चा की गई , जिसके चलते एक माह के अंदर संघ की स्थापना के साथ, संतो को जागरूक कर, संतो व आश्रमो की सुरक्षा सुनिश्चित करना, असमाजिक तत्वों, भू – माफियों से आश्रमो की रक्षा करना, गरीब संतो व आश्रम को आर्थिक मदद प्रदान करना, आदि विषयो पर चर्चा हुई बैठक में प्रमुख रूप से महंत हरिदास , सच्चिदानंद शास्त्री, महंत हरी चरण दास , स्वामी अखंडा नंद , महंत रविंद्र दास , महंत सहजा नंद, महंत रघुवीर दास महाराज, सखी प्रभु दास, स्वामी राज शेखर , राधे बाबा, सहित काफी संख्या में संत उपस्थित थे।

