![]()
ऋषिकेश 4 जुलाई। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एक वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग जाने से वेडिंग पॉइंट में रखा लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। साथ ही वेडिंग पॉइंट में खड़ी चार बड़ी गाड़ियों सहित एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई।
शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे ऋषिकेश पब्लिक स्कूल आर पी एस के सामने स्थित वेडिंग पॉइंट मैं अचानक भीषण आग लग गई जिसने अपना विकराल रूप धारण कर वेडिंग पॉइंट में रखा लाखों रुपए टेंट का सामान को जलाकर राख कर दिया तो वही वेडिंग पॉइंट में खड़ी 4 बड़ी गाड़ियों समेत एक मोटरसाइकिल भी आपकी चपेट में आकर जलकर स्वाहा हो गई।

वेडिंग पॉइंट के संचालक शहजाद का कहना था कि वेडिंग पॉइंट मैं शादी के साजो समान का उनके पास होलसेल का काम था जिसका काफी लाखों रुपए का सामान वहां पर रखा हुआ था जो कि इस आगजनी की घटना में जलकर खाक हो गया।

तो वही पुलिस फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने आग लगने के चार घंटे उपरांत भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।


