![]()
ऋषिकेश 14 मई। मधुबन आश्रम द्वारा स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य समग्री का वितरण किया गया।
बुधवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मधुबन आश्रम द्वारा गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री किताब कॉपियां निशुल्क वितरित की गई ।और जो बच्चे इस सामग्री को नहीं ले पाए थे उनको प्रधानाचार्य के अनुरोध पर मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने उनको यह निशुल्क वितरित किया ।
इस मौके मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राओं को भगवद गीता का अध्ययन भी करना चाहिए,जिससे वह अपना भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर भारत की सेवा कर सके।
इस अवसर पर स्कूल के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल समाज सेवी उद्योगपति नवीन अग्रवाल लोकेश मखीजा हितेश मखीजा सुरेंद्र कुमार सुनील शर्मा मधुबन आश्रम से हर्ष कौशल इत्यादि उपस्थित थे

