![]()
ऋषिकेश ,05सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के दौरान जिले स्तर पर लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता ग्रहण की जिसके बाद सभी जिलों में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा कार्यकर्ता कुछ महत्वाकांक्षा लेकर आता है, और यदि वह महत्वाकांक्षी है तो निश्चित रूप से उसे सर्वप्रथम अपने बूथ को मजबूत बनाने का बीड़ा उठाना होगा । यदि कोई व्यक्ति अपने बूथ में मजबूत नहीं है ,तो वह एक अच्छा नेता नहीं बन सकता है । जितना आप अपने बूथ को सवारेंगे उतना ही आपकी पार्टी मजबूत होगी। और आपका स्तर ऊंचा होगा । क्योंकि हमारे पास यही अवसर है कि जब हम अपने बूथ के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं उनका हाल चाल जान सकते हैं तथा उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा सकते हैं । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदत्त योजनाओं के विषय में उनको बता सकते हैं और यदि वह उन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तो उसकी याद उनको दिला सकते हैं ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और यह एक परिवार है और हमें इस अपने परिवार को संगठित रखना है और इसे और अधिक मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करना है ।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, महामंत्री दीपक धमीजा एवं राजेंद्र तड़ीयाल, सह प्रभारी नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र सकलानी, निर्वातमान मेयर, अनीता ममगई , सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज ध्यानी, सह संयोजक राजकुमार राज एवं गणेश रावत, जिला मंत्री विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, राहुल अग्रवाल, कपिल गुप्ता, कविता शाह, जयंत शर्मा, मोनिका गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, संजय शास्त्री, संजीव चौहान, दिव्या बेलवाल, संदीप गुप्ता, आशा शर्मा, विनोद भट्ट देवदत्त शर्मा संजय व्यास तनु तेवतिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

